Raipur: एम्स में MBBS के छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग…

0
222

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स में एमबीबीएस के 2023 बैच के छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। घटना 15-16 नवंबर की रात की बताई जा रही है। इस दौरान एम्स में 14 से 17 नवंबर तक ओरियाना फेस्ट चल रहा था। इसमें डीजे, लाइव कन्सर्ट समेत कई प्रोग्राम हुए थे।

हाल ही में पं. जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला आया था। इसमें एक छात्र को 10 दिनों व बाकी चार छात्रों को एक माह के लिए कॉलेज से सस्पेंड किया गया था। 2023 बैच के छात्र अब सेकंड ईयर में पहुंच गए हैं यानी वे सीनियर हो गए हैं। पत्रिका की पड़ताल में पता चला है कि इसी बैच के छात्र-छात्राओं के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की।

बताया जाता है कि सभी को आधी रात एक कमरे में बुलाया। वहां इंट्रोडक्शन से लेकर नाच-गाना करवाया गया। यही नहीं गाली-गलौज का भी आरोप है। इसके बाद आधी रात खेल ग्राउंड में उन्हें खुले में रखकर प्रताड़ित किया गया। अलसुबह उन्हें होस्टल में जाने दिया गया।

घटना के बाद कई छात्र-छात्राओं की हालत खराब हो गई। बताया जाता है कि छात्राें ने घटना की जानकारी अपने पैरेंट्स को भी नहीं दी है। ऐसे में उन्होंने मामले की जानकारी देने के लिए एक अलग ही कदम उठाया। मामले के खुलासे के बाद एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक होने की जानकारी है। इसमें दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here