Raipur: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के साथ ओस की बूंदे जमने लगी…

0
151

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के उत्तर और दक्षिण इलाकों का जनजीवन इस ठंड से प्रभावित हो रहा है। लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है।

घने कोहरे के साथ ओस की बूंदे जम सी जा रही हैं। हवा से लेकर समतल तक चारों ओर नमी बनी हुई है। इस बीच प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बारशि तो नहीं होगी लेकिन छाए बदली की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है, जो 21 दिसम्बर तक जारी रहने का अनुमान है।

वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन हल्की गिरावट संभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here