RAIPUR: स्मार्ट फोन ने करवाचौथ पर व्रतियों को कराया चंद्र दर्शन…

0
386

रायपुर: कई मौके ऐसे आते हैं जब मौसम संबंधी कारण से चांद सितारे बादलों में इस कदर छुप जाते हैं कि वह लोगों को परेशान कर देते हैं। इन पर आधारित हिंदू पर्व त्यौहार न केवल बाधित होते हैं बल्कि व्रती परेशान होते हैं। रायपुर जिले में करवा चौथ के दिन भी ऐसा हुआ। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब चंद्रमा नहीं नजर आया तो 11:00 के बाद महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन अपने स्मार्टफोन पर किया और व्रत को पूरा किया।

राजातालाब निवासी यामिनी यादव ने बताया करवाचौथ पर रात 11 बजे तक चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। व्रत रखने वाली सुहागिनें परेशान रहीं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू महिलाओं ने पति के दीर्घ जीवन और अपने सौभाग्यवती होने की कामना से इस व्रत को रखा और निर्जला होकर परंपरा का निर्वहन किया।

रविवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर विशेषज्ञों ने चंद्र उदय का समय शाम 7:47 बजे बताया था, लेकिन इस समय तक चंद्रमा का आसमान पर आता-पता नहीं था। चंद्रमा दर्शन के बिना पूजा-अर्चना और व्रत खोलने की प्रक्रिया आखिर कैसे पूरी हो, यह अपने आप में ज्वलंत सवाल था। यामिनी यादव के साथ रायपुर जिले और अन्य क्षेत्रों में भी चंद्रमा के दर्शन को लेकर परेशानी बनी हुई थी।

व्रतधारी महिलाओं को अपने सुहाग के माध्यम से चन्द्र के दर्शन कर व्रत खोलने का इंतजार था, परन्तु देर से भी नहीं निकलने के कारण वे निराश हो रही थीं। इसके लिए महिलाओं ने मोबाइल के जरिए भगवान शिव के पर चंद्रमा को देखकर इस व्रत की परंपरा पुरी की गई। यामिनी यादव ने बताया कि यह अनुभव काफी समय तक उन्हें याद रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here