RAIPUR: अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने गई निगम की टीम के साथ दुर्व्यवहार…

0
224

रायपुर: राजधानी रायपुर के नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत आने वाले सड्डू के कैपिटल सिटी फेस 3 में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत निगम निगम में कुछ पत्रकार व अन्य लोगों के द्वारा मौखिक रूप से निरंतर की जा रही थी। जिसके तहत आज कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम उक्त स्थान कैपिटल सिटी फेस 3 पर पहुंची।

नगर निगम की टीम अपनी कार्यवाही कर ही रही थी, उसी वक्त उक्त स्थान के कुछ लोगों द्वारा आकर के उनके शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए यह कहा गया कि शिकायत दिखाइए बिना शिकायत दिखाएं आप यहां किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर सकत चूंकि प्रथम दृष्टि में देखते ही उक्त कुछ मकान अवैध निर्माण होता प्रतीत हो रहा था।

नियमों के अनुरूप सेडबैक छोड़ा गया था, साथ ही अवैध रूप से अपने प्लांट एरिया के बाहर छज्जा निकल गया है। निगम कर्मचारियों को कार्यवाही नहीं करने देते हुए उन लोगों को अपने कंपाउंड कैपिटल सिटी फेज 3 से बाहर निकाल दिया गया। शासन द्वारा घूम घूमकर अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जाती है जो कार्यवाही सिर्फ नाम मात्र के लिए गरीबों व छोटे वर्ग के लोगों के लिए होती है।

कंपाउंड के अंदर निगम द्वारा किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जाती, चाहे की अवैध निर्माण किया जा रहा हो। सूत्रों की माने तो कैपिटल सिटी फेस 3 के आसपास मेट्रो ग्रीन, मेट्रो पार्क में भी अवैध निर्माण का कार्य चल रहा है। देखना होगा कि नगर निगम इनसे कैसे निपटती है साथ ही आसपास ही हो रहे अन्य अवैध निर्माण को कब तक संज्ञान में लिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here