Raipur: ख़्वाब प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल में दिनांक 12.02.2023 को संयम जैन द्वारा निर्देशित रैप म्यूजिक वीडियो रातें का रिलीज होना तय किया गया है। यह गाना संयम जैन की कहानी पर आधारित है। इस रैप सॉन्ग को कुशल तिवारी ने लिखा और गाया है और इसकी धुन मशहूर म्यूजिक कंपोजर आर्यन सिंह ने बनाई है।
गाने का पोस्टर लांच छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भूलन द मेज के निर्देशक श्री मनोज वर्मा द्वारा किया गया है। इस गाने की पूरी शूटिंग स्थानीय कलाकारों के साथ रायपुर में हुई है। गाने की शूटिंग प्रवीर किशन और भाविका सांडिया ने की है और इसकी एडिटिंग दुष्यंत सिंह चौहान और कलर का काम आदर्श सनोदिया ने किया है। गाने की रिकॉर्डिंग कल्पेश टांक द्वारा संचालित स्टूडियो 7 में संपन्न हुई। मार्केटिंग और कंटेंट टीम में सागर दावे, चंचल बाघ एहम भूमिका अदा कर रहे है। यह गाना एक सच्ची घटना पर आधारित है।








