रायपुर: आज PCC प्रभारी कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगी। जानकारी के मुताबिक राज्य के मंत्रियों की बैठक लेंगी। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। इस बैठक कई अहम फैसले लिए जा सकते है। इस वक्त सभी विधानसभा सीटों के लिए चेहरों को लेकर कांग्रेस में नए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें स्थानीय विधायकों के कामकाज के अलावा ये भी देखा जा रहा है की जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता अपने विधायक से कितना संतुष्ट हैं।








