spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़RAIPUR: टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बताई ये वजह...

RAIPUR: टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बताई ये वजह…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिंहदेव ने चुनाव नहीं लडऩे के पीछे पारिवारिक सदस्य की सेहत का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं उस स्थिति में ही नहीं हूं कि चुनाव लड़ सकूं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, अभी मीटिंग भी हुई थी, वहां बात भी आई थी।

कई लोग कह रहे हैं कि आप सरगुजा से लड़ेंगे क्या? तो सरगुजा तो पहले से ही आरक्षित सीट है। कई सीट जैसे कि कोरबा और बिलासपुर को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। लोकसभा चुनाव को लेकर सिंहदेव ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति आधी से ज्यादा सीटों पर अच्छी है। हम चाहेंगे कि कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीट जीते। प्रयास हमारा रहेगा कि हम सभी सीट जीतें। बस्तर-कोरबा पहले से ही कांग्रेस के पास है। कांकेर में पिछली बार 5000 वोट से हारे थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img