RAIPUR: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में बढ़ोतरी…

0
177

रायपुर: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड में भी थोड़ी कमी आई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही पांच व छह जनवरी को सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं। सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं।

इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने की वजह से ठंड थोड़ी कम रही। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर ज्यादा है। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सात जनवरी के बाद ही इसमें बदलाव आएगा। प्रदेश भर में नारायणपुर बुधवार को सबसे ठंडा रहा। एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here