Raipur: दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलो में बदलेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी…

0
299

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 11 अगस्त यानी कल से फिर मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा मानसून 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है। इससे दुर्ग सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भारी और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलो में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से दुर्ग जिले में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई से मानसूनी हवाएं चल रही हैं। इससे प्रदेश के मानसून में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक साइक्लोन सर्कुलेशन पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों और समुद्र दल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here