Raipur: गत चुनाव में कांग्रेस ने जब घोषणा पत्र जारी किया था तब राहुल गांधी भी मौजूद रहे फिर घोषणापत्र के वादे अधूरे क्यों- अरुण साव

0
274

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी से चुनाव घोषणा पत्र से संबंधित 14 सवाल पूछें:-और कहा कि कांग्रेस के महा अधिवेशन में अभी सभी लोग रायपुर में हैं अच्छा होता कि छत्तीसगढ़ की जनता को इसका जवाब मिल जाता।

अरुण साव ने सर्वप्रथम शोक व्यक्त करते हुए कहा

आज भाटापारा बलोदा बाजार में हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं भाजपा परिवार इस पर संवेदना व्यक्त करता है व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

साव ने सवाल कहा

छत्तीसगढ़ में 2018 में जब कांग्रेस ने अपना जन घोषणा पत्र जारी किया था उस समय आदरणीय राहुल गांधी जी वहीं पर मौजूद थे , कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर जनता से वादे पूरे करने का वचन दिया था तब उसमें राहुल गांधी व* कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की पूरी सहमति थी।

आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 50 माह से ज्यादा हो चुके कांग्रेस सरकार अपने अंतिम वर्ष में है।

आज कांग्रेस अधिवेशन के कारण कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व रायपुर में है इन सब से छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि जो वादे आप करके गए थे वह कब पूरे होंगे..? पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल यशवंत जैन और सोमेश पांडे भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here