Rajasthan By-Election: BJP को तीन, कांग्रेस तथा BAP को दो-दो सीट पर बढ़त

0
207

जयपुर: राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना के अपराह्न तक रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन और विपक्षी कांग्रेस दो सीट पर आगे है, वहीं दो सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने बढ़त बनाई हुई है।

निर्वाचन आयोग के ‘ऐप’ पर अपराह्न 12 बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार खींवसर, झुंझुनू व देवली-उनियारा सीट पर भाजपा प्रत्याशी, दौसा और रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी तथा चौरासी और सलूंबर सीट पर बीएपी के प्रत्याशी आगे हैं।

राज्य की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर 27,832 मतों से आगे हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद तीसरे नंबर पर हैं।

खींवसर में भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा 3,232 मतों से आगे हैं जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनीवाल दूसरे स्थान हैं। कनिका नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी हैं। रामगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबैर खान 1,655 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुखवंत ंिसह दूसरे नंबर पर हैं।

इसी तरह दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी दीन दयाल 9,862 मतों से आगे हैं जहां भाजपा प्रत्याशी जगमोहन दूसरे नंबर पर हैं। जगमोहन कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई हैं। सलूंबर (जितेश कुमार) और चौरासी सीट (अनिल कुमार कटारा) पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। झुंझुनूं में भाजपा के राजेंद्र भांभू 36,519 मतों से आगे हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला दूसरे और निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा तीसरे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here