Rajnath Singh: ओडिशा को डबल इंजन ‘सरकार’ की जरूरत…

0
207

ओडिशा: रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के बाकी हिस्सों के साथ तेज गति से विकास के लिए ओडिशा में भी ‘‘डबल इंजन’ सरकार बननी चाहिए। ंिसह ने यहां बेरहामपुर शहर के पास अंबपुआ में एक जनसभा के संबोधित करते हुए यह बात कही। इसमें बेरहामपुर, अस्का, भुवनेश्वर, कंधमाल और पुरी जैसे पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ इस बार ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को गरीबों, किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के बारे में जानकारी दें।
ंिसह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ओडिशा में ‘‘डबल इंजन सरकार’’ बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम न केवल लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, बल्कि भाजपा विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’ ओडिशा में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओडिशा पर विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने 10 वर्षों में राज्य को केवल तीन लाख करोड़ रुपये दिये थे, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद राज्य को 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here