Ramlala Darshan Scheme: अब तक 1204 लोगों ने किये, अयोध्या में रामलला के दर्शन…

0
118

जशपुरनगर: प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके तहत अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों को भगवान राम के दरबार के पवित्र दर्शन कराए जा चुके हैं।

इस योजना के द्वारा प्रदेश के 20 हजार से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष अयोध्या धाम के दर्शन कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे ही योजना के तहत श्री रामलला के दर्शन प्राप्त करने वाली जशपुर के ग्राम बादरकोना तपकरा निवासी राम भक्त विद्यापति प्रधान ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने छोटे से व्यापार को चला कर जीवनयापन करतीं थीं। जब से उन्होंने श्री रामलला के अयोध्या में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की बात जानी हमेशा उनके दर्शन की आशा उनके मन में रहा करती थी, पर जाने आने का खर्च और घर की जिम्मेदारी को सोच कर कभी जा नहीं पा रहे थे।

ऐसे में जैसे ही शासन ने श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना चालू की उनके मन में उम्मीद जागी। जब जाने का दिन आया तो उन्होंने सोचा नहीं था इतनी अच्छी व्यवस्था होगी जशपुर हो या अंबिकापुर हर जगह हमारा स्वागत किया गया। एक स्पेशल ट्रेन भी थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या धाम में रामलला के साथ सरयू में महाआरती के भी दर्शन हुए। हम रामलला के अद्भुत दर्शन पाकर अभिभूत हो गए हैं। अपने आराध्य के दर्शन कर हम निहाल हो गए। जिसके लिए हम शासन के आभारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here