रिश्ते शर्मशार : देवर ने भाभी के साथ की हैवानियत…और फिर कर दी हत्या

0
227
रिश्ते शर्मशार : देवर ने भाभी के साथ की हैवानियत...और फिर कर दी हत्या

बांदा : बांदा से एक शर्मशार करने वाली जानकारी सामने आई है दरअसल, जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की महिला को उसके बेटे के सामने उसके सगे देवर ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। धूल झोंकने के लिए हत्या को सुसाइड बनाकर शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन यह सब महिला का पांच साल का मासूम देख रहा था।

इसे भी पढ़ें :-Raipur : श्रवण यदु की अगुवाई में 130 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश…

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने वारदात के बीच मौका पाकर अपने पति को देवर की हरकतों की जानकारी तो दे दी, लेकिन कमरा बंद करने के बाद भी खुद को सुरक्षित नहीं कर पाई। उसके बेटे ने घर पहुंचने पर पिता और नाना को सारी बात बता दी। वह घटना से इतना सहम गया था कि पोस्टमार्टम हाउस में भी उसकी जुबान पर बार-बार चच्चू की हरकत की बात ही निकल रही थी।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंचनामा भरा गया और फिर पीड़ित पक्ष शांत हुआ

वहीँ, बच्चे की इस हालत से नाराज मायके पक्ष वालों की ससुरालियों से झड़प भी हुई। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती, लेकिन मौके पर मौजूद खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने कई बार स्थिति को संभाला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंचनामा भरा गया और फिर पीड़ित पक्ष शांत हुआ।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh : सियान जतन क्लिनिक में आने वाले मरीजों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दहेज के दो लाख रुपये दो, नहीं तो तुम्हारी बेटी को देवर के साथ भी पत्नी की तरह रहना होगा। मृतका के पिता ने ससुर पर यह आरोप लगाया है। मायका और ससुराल दोनों पक्ष किसान परिवार है। मृतका का मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।

पिता के पास 25 बीघा जमीन है।पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने बेटी की शादी 27 अप्रैल 2015 में की थी। शादी के दो साल बाद से ही उसका आरोपी देवर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत बेटी के ससुर से की, लेकिन वह हंसकर टाल देता था।

आरोप है कि ससुर ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की थी, न देने पर बेटी को देवर के साथ पत्नी बनकर रहने की धमकी दी थी। इससे आरोपी देवर और ज्यादा स्वतंत्र हो गया। उसकी हरकत के बारे में रिश्तेदारों को भी बताया। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग भी की जाती थी।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh Assembly Election-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज पांचवे दिन 372 नामांकन पत्र हुए दाखिल

मृतका के पति ने बताया कि उसके पिता के पास 40 बीघा जमीन है। तीन भाई हैं। वह दूसरे नंबर का है। तीनों भाइयों को पिता ने छह-छह बीघा जमीन और एक-एक मकान दिया है। आरोपी भाई उसके साथ रहता था, लेकिन उसकी हरकतों से आजिज होकर 15 दिन पहले घर का बंटवारा किया गया था।

आरोपी को अलग मकान, 10 हजार रुपये नकद, आठ क्विटंल गेहूं दिया गया था। लेकिन आरोपी जब भी उसकी पत्नी अकेले होती वह घर में घुस आता था। उसके साथ छेड़खानी करता था। आरोपी की शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here