रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के दूसरे CDS

0
224
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के दूसरे CDS

नई दिल्ली : भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से CDS का पद खाली था। चौहान देश के दूसरे CDS होंगे।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 06 अक्टूबर से

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2019 को यह पद संभाला था। वे भारतीय सेना के DGMO रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में विभिन्न पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here