रायपुर : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की ओर से पंडरी – स्थित होटल में डिजाइनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। बुधवार दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस वर्कशॉप में मुंबई की एक्सपर्ट अनुभा अग्रवाल महिलाओं को वीडियो एडिटिंग और क्रिएटिव वीडियो बनाने के तरीके बताएंगी।

इस दौरान महिलाओं को बताया जाएगा कि वे कैसे क्रिएटिव वीडियो बनाकर अपना बिजनेस प्रमोट कर सकती हैं। इसके अलावा यूजर फ्रेंडली, मल्टीप्लाई ग्राफिक ऑप्शन और बजट फ्रेंडली जैसे कई फायदे भी ले सकेंगी। कई बार वीडियो मेकिंग के लिए दूसरों पर डिपेंड होना पड़ता है, लेकिन इसे आसानी से महिलाएं अपने मोबाइल से ही बना सकेंगी।