सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

0
206
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

सक्ती, 13 मई 2025 : राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है।

डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मसानियाखुर्द निवासी मृतक स्व. राजेन्द्र कुमार कंवर को गिट्टी खदान के गहरे पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने पर निकटतम वारिस मृतक की पत्नी गुरवारी कंवर पति स्व. राजेन्द्र कुमार कंवर को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here