आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला अध्यक्ष बनीं संध्या टांडेकर

0
228
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला अध्यक्ष बनीं संध्या टांडेकर

रायपुर : छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ का बैठक आयोजित किया गया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मति पद्मावती साहू के साथ छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ जिला राजनांदगांव का जिला अध्यक्ष की कि नियुक्ति होना था, जिसमे पर्ची के माध्यम से चयन किया गया। संध्या टंडेकर ग्राम पंचायत बम्हनी चारभाठा तहसील छुरिया को छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ जिला राजनांदगांव का नव नियुक्त अध्यक्ष चयन किया गया।

संध्या टंडेकर को प्रांतीय अध्यक्ष पद्मावती साहू ने बधाई दी साथ ही सरपंच संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू एवम ग्राम पंचायत बम्हनी चारभाठा के पंचगण एवम समस्त ग्रामवासियों ने तथा समस्त आंगनवाड़ी सहायिका व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाए प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here