राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए सौरभ, आईसीसी में जाते तो देश का गौरव और बढ़ता : ममता बनर्जी

0
230
राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए सौरभ, आईसीसी में जाते तो देश का गौरव और बढ़ता : ममता बनर्जी

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के समर्थन में आ खड़ी हुई हैं। उन्होंने कोलकाता में गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सौरव राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए। अगर सौरव गांगुली आईसीसी जाते तो देश का गौरव बढ़ता। उन्होंने कहा, यह देश के खेल प्रेमियों का साथ अपमान है।

Hardik Pandya: जीवन में सभी चीजों के प्रति सकारात्मक सकारात्मकता से लेने से मदद मिली

ममता बनर्जी ने कहा, आज 20 तारीख थी। आईसीसी नामांकन जमा करने का यह आखिरी दिन था, लेकिन सौरभ का अपमान किया गया। उसे जाने नहीं दिया गया। मैंने भाजपा सरकार से कई बार अनुरोध किए। वह आईसीसी में जाने के योग्य थे। तीन बार डायरेक्टर रहे। उन्हें भेजा जाता तो देश का गौरव और बढ़ता। उन्होंने कहा, अगर भारत चुनाव लड़ता, तो कोई और नहीं जीताता।

सूरजपुर : पटाखा दुकानों में अनिवार्य रूप से रखने होगें अग्निशामक यंत्र

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रूकीं, कहा- अपने स्वार्थ के कारण यह सब कुछ किया गया। देश के खेल प्रेमियों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा, अगर सौरव की जगह सचिन होते, अजहर होते तो भी मैं यही बात कहती। सौरव एक भद्र लड़के हैं, इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनके अंदर भी दर्द है। उसने सब कुछ मुंह बंद करके सह लिया। यह सब राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। यह न केवल देश के खेल प्रेमियों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए शर्म की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here