नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। लोकसभा में दो शख्स घुस गए। खबरों की मानें तो ये शख्स दर्शकदीर्घा से कूदे। सुरक्षाकर्मियों को छकाते हुए वेल के करीब पहुंच गए थे, जिसके बाद आनन-फानन में सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
खबरों की मानें तो शख्स सदन के अंदर कूड़ा और कुछ गैस सरीखे चीज स्प्रे कर रहा था। इनके कूदते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। सांसद दानिश अली ने कहा कि एकदम से धुआं उठने लगा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। इन कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। कार्ति ने कहा कि धुआं जहरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, खासकर 13 दिसंबर को, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था…”








