Sidhu Musewala murder: मूसेवाला के पिता को धमकी, सौ बात की एक बात तू ज्यादा बोला तो तेरा हाल तेरे बेटे से भी ज्यादा भयानक होगा…

0
309

चंडीगढ़. अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे बलकौर सिंह को लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दी है. इस बाबत मूसेवाला के पिता को लॉरेंस बिश्नोई की ओर से एक ई-मेल भेजी गई है. मेल में कहा गया है कि मूसेवाला के कातिल शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर की वजह मूसेवाला के पिता द्वारा प्रशासन और सरकार पर बनाया जा रहा दबाव है. गैंगस्टरों ने धमकी दी है कि बलकौर सिंह लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी पर अगर कुछ बोलेंगे तो उनका हाल बेटे से भी बुरा होगा. बहरहाल पुलिस इस ई-मेल की छानबीन में जुटी है.

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बार-बार जेल में बंद गैंगस्टरों को दी जा रही सुरक्षा और सरकार की जांच पर सवाल उठा रहे हैं. यही नहीं पिता बलकौर सिंह ने इंसाफ न मिलने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है. इस घटनाक्रम के बाद फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागे दो आरोपियों में से एक सचिन थापन की अजरबैजान में गिरफ्तारी के बाद उसके साथी अनमोल बिश्नोई को केन्या में गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद यह धमकी भरी मेल सोपू की ओर से मूसेवाला के पिता को भेजी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here