Somalia : सोमालिया में बम ब्लास्ट में 19 की मौत, 23 लोग घायल

0
290

Somalia : सोमालिया के दो शहरों में बुधवार को अलग-अलग बम हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 23 घायल हो गए। पहली घटना लोअर शबेले क्षेत्र के मार्का शहर में हुई, जहां एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया।

इसमें 13 लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायल हो गए। दूसरी घटना लोअर शबेले क्षेत्र के अफगोय शहर में हुई, जहां दो हमले हुए। इनमें 6 लोग मारे गए, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :-Kanpur violence case : यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी जफर हयात पर NSA लगाया

यह भी पढ़ें :-Draupadi Murmu को राष्ट्रपत्नी बोलने पर संसद पर भारी हंगाम,स्मृति ने कहा- सोनिया माफी मांगें

जानकारी के मुताबिक दोनों बम ब्लास्ट की वारदात लोअर शबेले क्षेत्र में हुए।

पहली घटना सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मार्का शहर में हुई। यहां एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दक्षिणी सोमालिया में एक सरकारी इमारत के प्रवेश द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना अफगोय शहर में हुई। यहां 2 हमले हुए। इनमें 7 लोग मारे गए, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
लोअर शबेले क्षेत्र में मार्का शहर प्रशासन के महासचिव मोहम्मद उस्मान यारीसो ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि जिला मुख्यालय में हमारी बैठक समाप्त होने के कुछ मिनट बाद ही ये हमले हुए।

बैठक के बाद हम बाहर जा रहे थे, तभी देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति हमारे पास आया और उसने खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में मेयर और उनके सिक्योरिटी गार्ड भी मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी सोमालिया स्थित चरमपंथी समूह अल-शबाब ने ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here