कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

0
294
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीटर पर ट्वीट कर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :-Big decision of Allahabad HC : यूपी में OBC की 18 जातियों को SC में शामिल करने का नोटिफिकेशन रद्द

रमेश ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here