सपा विधायक के बिगड़े बोल-BJP को बता दिया ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’

0
518
सपा विधायक के बिगड़े बोल-BJP को बता दिया 'हिंदू आतंकवादी संगठन'

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद राजनीतिक उथल पुथल होने की संभावना बनी हुई है। विधायक सुरेश यादव ने भाजपा को हिंदू आतंकवादी संगठन बताया है।

समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव का ये बयान चर्चा में बना हुआ है, जिसपर काफी विवाद भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त कर रहे है। बता दें कि बाराबंकी के सदर इलाके के विधायक सुरेश यादव ने एक बयान दिया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए है।

इसे भी पढ़ें :-Delhi Elections 2025 : AAP करेगी घर-घर जाकर ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन

इस दौरान उन्होंने भाजपा को एक हिंदू आतंकवादी संगठन बता दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार नहीं आतंकवादी संगठन है, हिंदू आतंकवादी संगठन। ये पूर्ण रूप से देश को बर्बाद करना चाहती है। ये पार्टी हमारे महापुरुषों के बारे में गलत बातें करेगी। मगर समाजवादी पार्टी इन बयानों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि बाबा साहब भीमवार अंबेडकर को लेकर राजनीतिक बयानों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गन्ना संस्थान में विरोध किया था। इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री और सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में ही सपा विधायक सुरेश यादव भी भाषण देने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ बताया था।

इसे भी पढ़ें :-अम्बिकापुर : महापौर एवं पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र लेने स्थल निर्धारित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here