रफ्तार का कहर : सरकारी वाहन की टक्कर से नाबालिग छात्र की मौत, बहन घायल

0
36
रफ्तार का कहर : सरकारी वाहन की टक्कर से नाबालिग छात्र की मौत, बहन घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के पास के तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने स्कूल जा रहे EV स्कूटर सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दूसरी घटना रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे EV स्कूटर भाई-बहन को सरकारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें :-पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल डेका

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 7.50 बजे सीएम हाउस के पास हुआ है। मृतक की पहचान अंश आठवानी (14) के रूप में हुई है। जो कि स्कूटर चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर सरकारी वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश और उसकी 8 साल की बहन नविशा सड़क किनारे मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि, अंश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नविशा गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here