Sri Lanka ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा

0
161
Sri Lanka ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा

श्रीलंका : श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया है। यहां भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें :-दिल्ली में बड़ा धमाका : गंदी दुर्गंध, चारों तरफ धुंआ-धुंआ, 2 KM दूर तक गूंजी आवाज… पुलिस ने बयान में बताई कई बड़ी बातें

शुक्रवार को यहां भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में कहा, “17 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे तमिलनाडु, भारत के लिए रवाना हो गए हैं।”

मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय रहा है। श्रीलंका नौसेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष देश की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है जबकि 55 नौकाएं जब्त की गई हैं।

इसे भी पढ़ें :-एमसीबी : जिले में 21 अक्टूबर से कौशल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here