रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने हड़ताल वापस ले लिया है। मंत्री रविंद्र चौबे से चर्चा के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया है। महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते के लिए पिछले 12 दिन से कर्मचारियों की हड़ताल चल रहा था। अब मंत्री से चर्चा के बाद खत्म कर दिया है। एक दिन पहले सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आज यह निर्णय सामने आया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों से काम पर लौटने की फिर से अपील की थी। उन्होंने कहा कि – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है। मजदूर के लिए नहीं है। पत्रकारों के लिए नहीं है। आम जनता के लिए नहीं है।उन्होंने कहा कि हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।








