सूरजपुर, 04 अप्रैल 2026 : पीएम श्री सेजेस जयनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1ली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों को सूचित किया गया है कि इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार की प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई है, जिससे अभिभावकों को सुविधा मिल सके।
प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 10 अप्रैल से 05 मई तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में अभिभावक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय में 8रू00 बजे से 2रू00 बजे तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं एवं प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय पर आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके। एवं अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।








