सूरजपुर : लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने आयोजित किया गया स्वतंत्रता दौड़

0
100
सूरजपुर : लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने आयोजित किया गया स्वतंत्रता दौड़

सूरजपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन सूरजपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के तत्वावधान में आज 14 अगस्त को लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुये अग्रेसन स्टेडियम सूरजपुर में संपन्न हुई।

इस दौड का शुभारंभ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड के माध्यम से लोगो को देश भक्ति, एकता, सद्भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया गया।

साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने, समाज मे शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौड के समापन पर सद्भावना हेतु अनुष्का, बनारसी व फलेश्वरी राजवाडे को अतिथियों द्वारा सद्भावना ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय आयोजित इस स्वतंत्रता दौड में बाबूलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, खिलाडी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here