सूरजपुर : बिहारपुर में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 18 बोरी धान जब्त

0
80
सूरजपुर : बिहारपुर में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 18 बोरी धान जब्त

सूरजपुर, 26 नवंबर 2025 : बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अवंतिकापुर में अवैध धान संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम के द्वारा ग्राम अवंतिकापुर मंक संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासी राममिलन सिंह से 18 बोरी धान और जिस भूमि पर इसे संग्रहीत किया जा रहा था,

उससे संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिसे राममिलन सिंह द्वारा धान के स्वामित्व या भूमि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। इसके फलस्वरूप समस्त 18 बोरी धान को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई अवैध भंडारण, परिवहन और सरकारी खरीद नियमों के उल्लंघन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कृषि उत्पाद के कारोबार या संग्रहण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here