सूरजपुर : सागरपुर व रामपुर में ‘कानूनी जागरूकता कार्यक्रम’ का किया गया सफल आयोजन

0
23

सूरजपुर 22 फरवरी 2026 : अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विनीता वार्नर के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुपायल टोपनो के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत भवन सागरपुर राशन वितरण केंद्र सागरपुर एवं ग्राम पंचायत भवन रामपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम’ का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर सत्य नारायण ने उपस्थित ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि कानूनी लड़ाई में कभी भी अपने आप को कमजोर न समझे।

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत देश के सभी जिला न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय संचालित है जिसका काम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है आप किसी प्रकार की कानूनी सलाह या सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकते है।

आगे उन्होंने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक की जानकारी देते हुए लोक अदालत में रखे जाने वाले मामलों की जानकारी और लोक अदालत के फायदे से अवगत कराते हुए मध्यस्थता के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम की सेवाएं, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम एवं नालसा की नवीन योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सागरपुर एवं रामपुर के सरपंच महेंद्र सिंह, गोषित सिंह सरनाम सिंह, लीगल एड डिफेंस कौंसिल स्टाफ ,सचिव मो.निजामुद्दीन, ग्राम के पंचगण एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here