सोनिया और राहुल गांधी की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

0
173
सोनिया और राहुल गांधी की फ्लाइट में विमान में आई तकनीकी खराबी, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चार्टर्ड प्लेन की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। प्लेन में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया और राहुल गांधी इस प्लेन से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे।

मिली जानकरी के अनुसार, राहुल गांधी के निजी स्टाफ ने इसकी पुष्टि की है। राहुल-सोनिया करीब एक घंटे तक भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में रुके रहे। इस दौरान भोपाल से कांग्रेस के नेताओं ने वहां पहुंचकर उनसे मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक अब राहुल-सोनिया इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे।

यह भी पढ़ें :-सूरजपुर : 22 लीटर अवैध शराब व 220 किलो महुआ लाहन आबकारी विभाग ने किया जप्त

सोनिया और राहुल गांधी इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए वीआईपी लाउंज से निकले। इस दौरान उनकी डिपार्चर सिक्योरिटी चेकिंग की गई।

एटीसी सूत्रों के मुताबिक जिस प्राइवेट जेट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। उसमें प्रेशराइजेशन फंक्शन में पायलट को कोई गड़बड़ी डिटेक्ट हुई। जिसके बाद भोपाल एटीसी से लैंडिंग को लेकर बात की गई। इजाजत मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here