सूरज की पहली किरण सेहत के साथ त्वचा के लिए भी हैं बहुत लाभकारी

0
590
459361009 Image credit: Jordan Siemens/Getty Images

सुबह जल्दी उठना न केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सूरज की पहली किरण में विटामिन-डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर और हड्डियों को मजबूत करने का काम करता हैं। विटामिन-डी त्वचा की एलर्जी को भी खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं सूरज की पहली किरणों से त्वचा को होने वाले कई फायदों के बारे में।

पिंपल से छुटकारा

हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल्स का होना आम बात है। ऐसे में सुबह सूरज की पहली किरण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह पिंपल और एक्ने जैसी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है।

एक्जिमा से छुटकारा

अगर आप एक्जिमा की समस्या से जूझ रहे हैं तो सूरज की पहली किरण एक्जिमा को ठीक करने में आपकी मदद कर सकती है। एक्जिमा एक ऐसी स्किन प्रॉब्लम है जिसमें स्किन पर लाल रंग के धब्बे होने लगते हैं और खुजली होती है। इससे छुटकारा पाने में धूप आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको सुबह की धूप में करीब 30 मिनट के लिए बैठना होगा।

ग्लोइंग स्किन

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा काफी रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोजाना सुबह 10 मिनट तक सूरज की पहली किरणों में बैठे। ऐसा करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से चलता है और आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है।

फ्रेश लुक

सूरज की पहली किरण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इससे ब्लड में ऑक्सीजन बढ़ता है और हमारी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। सुबह जल्दी उठने से हमारी स्किन खिली-खिली नजर आती है।

बीमारियों से लड़ने में मददगार

सूरज की पहली किरण न केवल विटामिन-डी बल्कि कई सारे फायदे दे सकती है। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करती है और कई गंभीर बीमारियों से दूर रखती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन

सूरज की पहली किरण के कारण त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होने लगता है। ब्लड सर्कुलेशन के बेहतर होने से त्वचा ग्लो करने लगती है। त्वचा अपने आप डिटॉक्स होने लगती है और आप एक खूबसूरत खिली-खिली त्वचा पा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here