प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

0
29
प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

रायपुर, 30 मार्च 2026 : राजनांदगांव जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्य करें तथा अटल मॉनिटरिंग पोर्टल एवं ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें :-फेटैलिटी कम करने में रोड साइनेज जरूरी : प्रदीप कुमार लाल

चंपावत ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में संचालित नवाचारों की समीक्षा करते हुए इन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवेदकों को अनावश्यक प्रतीक्षा न कराई जाए तथा दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए प्रकरणों का निष्पक्ष ढंग से शीघ्र निराकरण किया जाए।

बैठक में धान उठाव, पीएम आशा योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार से अधिक घरों में सोलर कनेक्शन स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें :-आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों संजय कुमार रघुवेन्द्र (राजनांदगांव) एवं केकती साहू (कंचनबाग, राजनांदगांव) को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किया है, जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है तथा भविष्य में अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आय की भी संभावना है।

बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक सु अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सु सुरूचि सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here