रायपुर : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सूरजपुर जिले के सिलफिली से अंबिकापुर मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 28 करोड़ 19 लाख रुपए मंजूर किए हैं।
इस राशि से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के इस सड़क खंड के 363 किमी से लेकर 373.5 किमी में साढ़े दस किमी की लंबाई का पेव्ड शोल्डर (Paved Shoulder) सहित मजबूतीकरण किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इस सड़क खंड के मजबूतीकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।








