कोरिया, 22 दिसम्बर 2022 : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 06 पद हेतु कुल 6 अभ्यर्थियों ने अब तक नाम निर्देशन पत्र लिया है।
22 दिसम्बर 2022 की स्थिति में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 पद हेतु कुल 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए नामनिर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2022 निर्धारित है।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी। 26 दिसम्बर दोपहर 3.00 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद 26 दिसम्बर को ही अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया जायेगा।