तोखन साहू ने पंच से केंद्रीय मंत्री तक का किया सफर, यह कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

0
157
तोखन साहू ने पंच से केंद्रीय मंत्री तक का किया सफर, यह कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री बनने के बाद तोखन साहू शनिवार को रायपुर पहुंचे। राज्यमंत्री तोखन साहू एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का स्वागत अभिनंदन किया।

अभिनंदन समारोह में उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। बिलासपुर के सांसद तोखन साहू जी ने पंच, सरपंच, विधायक से लेकर सांसद और अब केंद्रीय राज्यमंत्री तक का सफर तय किया है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हमने छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें जीती है। यह जीत सामान्य नहीं है।

कांग्रेस ने अपने सभी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा था। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत है कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया छत्तीसगढ़ में। हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में रिकार्ड जीत दिलाई थी, उसी तरह लोकसभा में भी प्रचंड विजय दिलाने का काम किया है।

साव ने कहा कि, लोरमी विधानसभा से विधायक हूं। इससे पहले सांसद था। इसी तरह तोखन साहू जी भी लोरमी विधानसभा से विधायक रहे हैं। अब वहीं से सांसद हैं। और अब उन्हें केंद्र में राज्यमंत्री बनाया गया है। यह लोरमी के कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव की बात है। क्षेत्र का एक साधारण सा कार्यकर्ता आज केन्द्रीय राज्य मंत्री बना है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ही संभव हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जहां हम जैसे छोटे छोटे कार्यकर्ताओं की मेहनत को सम्मान मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here