Total Lockdown in City: अनिश्चितकाल लॉकडाउन का आदेश, बाजार, दुकान, स्कूल-कॉलेज सभी बंद…

0
254

सोलः उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोग उन की तानाशाही के किस्से दुनियाभर में मशहूर है। किम जोंगे की तानाशाही से न सिर्फ वहां की जनता परेशान है, बल्कि आस-पास के देश के लोग भी हलाकान हैं।

लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि तानाशाह किम जोंग उन ने हेसन शहर में टोटल लॉकडाउन लगा दिया है। बताया जा रहा है कि ये लॉकडाउन अनिश्चितकाल के लिए लगाया गया है।

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में सैन्य वापसी के दौरान एक सैनिक के पास से 653 बुलेट्स गायब हो गई थीं, जिसके बाद किम जोंग उन ने बुलेट्स की बरामदगी तक पूरे शहर में तलाशी अभियान के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लॉकडाउन दो लाख की आबादी वाले हेसन शहर में लगाया गया है। इस शहर के स्थानीय निवासी रेयानगांग ने बताया कि शहर में तब तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जब तक 653 बुलेट्स नहीं मिल जाती।

यह बुलेट्स सात मार्च को गायब हो गई थीं। इस दिन कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सातवीं बटालियन हेसन शहर लौटी थी। दरअसल इस बटालियन को कोरोना की शुरुआत में 2020 में देश की सीमा पर भेज दिया गया था। लेकिन सात मार्च को बटालियन की टुकड़ी हेसन शहर वापस लौटी। इसी दौरान बुलेट्स गायब होने की घटना घटी।

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में सैनिकों ने बुलेट्स के गायब होने की रिपोर्ट नहीं की बल्कि अपने स्तर पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन बुलेट्स नहीं मिलने पर प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मामला बढ़ने पर किम जोंग उन ने हेसन शहर में तुरंत प्रभाव से लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here