मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सेना की खुफिया इकाई की मदद से पुलिस ने कमल ंिसह और महकर ंिसह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर सैन्य भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।