UK PM : ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए ऋषि सुनक के नाम का एलान

0
261
UK PM : ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए ऋषि सुनक के नाम का एलान

UK PM : ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। उनके नाम का आधिकारिक एलान सोमवार को कर दिया गया। इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सुनक के नाम पर अंतिम मुहर लगी। वे ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के और पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनेंगे। वे 28 सितंबर को पीएम पद की शपथ लेंगे।

जानिए क्यों बने ऐसे हालात?

इससे पहले पिछले हफ्ते लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद सत्ताधारी दल इस साल तीसरे प्रधानमंत्री को चुनने में जुटा था। इस समय ब्रिटेन गंभीर राजनीतिक उथलपुथल और गंभीर आर्थिक चुनौतियों का भी सामना कर रहा है।

वहीँ कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए भारतीय मूल के सुनक का समर्थन किया है। इनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी के नाम भी शामिल हैं। पटेल भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश मंत्री हैं जिन्होंने पिछले महीने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी को सुनक को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।

आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई मां काली की मूर्ति, 6 टन रेत और 4045 दीयों का किया इस्तेमाल

वहीँ भारतीय मूल के 42 वर्षीय सुनक एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्हें 150 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल है। यह संख्या चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक भी है। वहीं, हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट को बहुत कम समर्थन हासिल हुआ। इस वजह से अंतिम समय में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

जानिए कौन हैं ऋषि सुनक?

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here