लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां रमा देवी का आज सुबह निधन हो गया। जमालपुर विकास खण्ड के ओडी गांव में करीब 99 वर्षीय रमा देवी ने अंतिम सांस ली। वहीँ बता दें..मंत्री पद का दायित्व निर्वहन के दौरान जब भी स्वतन्त्र देव सिंह पूर्वांचल के दौरे पर होते थे, तो अपनी माता जी का कुशलक्षेम जानने के साथ ही आशीर्वाद लेने जरूर जाते थे। गत वर्ष 26 अगस्त को वह अपने पैत्रिक गांव पहुंचे थे। उस दौरान माता जी के साथ बैठकर मां का दुलार प्राप्त किया था। मां ने भी अपने लाल को ढेर सारा आशीर्वाद देकर मुंह मीठा कराया था।
यह भी पढ़ें : –सड़क हादसा : नशे में धुत कार सवार ने चार को रौंदा,गुस्साएं लोगों ने कार में लगा दी आग
मिली जानकरी के अनुसार, मां का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आज ही किया जाएगा। माताजी के निधन की खबर लगते ही स्वतंत्र देव सिंह घर के लिए निकल चुके हैं। रमा देवी के निधन की खबर लगते ही उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहरा दल बल के साथ ओडी गांव में पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।