Weather Update: सुकून भरा वर्षा, गर्मी और उमस के बीच गिरा बिलासपुर में सबसे ज्यादा पानी…

0
305

बिलासपुर: सोमवार को पूरे दिन भी आसमान में घने बादल नजर तो आए, लेकिन बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

मंगलवार को भी मध्यम से तेज वर्षा का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तरी पंजाब से उत्तर हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण और असम होते हुए मिजोरम तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर स्थित है।

एक चक्रवाती परिसंचरण उपहिमालय, पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से मध्य मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है। इन सबके बीच प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। शहर में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। रविवार शाम से सोमवार की सुबह तक रुक-रुककर वर्षा होती रही।

आज भी वर्षा के संकेत

मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा का अनुमान है। ऐसे में बिलासपुर शहर समेत आसपास भी अच्छी वर्षा हो सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान भी तेज वर्षा का अनुमान है।

जून ने दी राहत, जुलाई से भी उम्मीद

इस साल जून माह वर्षा की दृष्टि से बिलासपुर के लिए सुकून भरा रहा। गर्मी और उमस के बीच रिकार्ड पानी गिरा। किसानों की चिंता दूर हुई तो वहीं आमजन ने 24 घंटे की झड़ी का लुत्फ उठाया। एक महीनें में 254 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते आठ साल में इतनी वर्षा नहीं हुई थी। साल 2015 में ही सबसे ज्यादा 270.3 मिमी वर्षा दर्ज है। अब जुलाई माह शुरू हो चुका है। पहले दिन की वर्षा ने संकेत भी दे दिए हैं कि इस माह भी स्थिति बेहतर रहेगी। ऐसे में अच्छी वर्षा का अनुमान है।

प्रमुख स्टेशनों में दर्ज वर्षा (मिलीमीटर में)

शहर वर्षा

बिलासपुर 34

रायपुर 12.3

पेंड्रारोड 13.2

अंबिकापुर 6.3

जगदलपुर 69.8

दुर्ग 3.4

राजनांदगांव 2.6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here