भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच में अलगाव पैदा करने और शिवसेना की फूट के लिए जिम्मेदार राज्यसभा सांसद संजय राउत को अब खतरा है कि कोई उनकी जान दे सकता है। उन्होंने स्वयं कहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे ने उन्हें जान से मारने की सुपारी दी है। मजे की बात यह है कि संजय राऊत ने यह आरोप पुलिस में नहीं, वरन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में उजागर किया है।
वही श्री राऊत के पत्र के जवाब में श्री फडणवीस ने कहा कि राऊत ने मुझे ऐसा पत्र क्यों लिखा..? सुरक्षा पाने के लिए या सनसनी पैदा करने के लिए..? श्री फडणवीस ने कहा कि हर दिन झूठ बोलकर श्री राऊत को कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिना सबूत के कोई आरोप लगाना गलत है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस नेता श्री अशोक चौहान ने भी दावा किया है कि उनकी जासूसी की जा रही है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक चौहान का मामला नांदेड़ पुलिस के पास है। और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि उनके मामले की जांच की जा रही है।








