spot_img
HomeBreakingक्या अब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना...?

क्या अब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना…?

अमेरिका : अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया। इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी कदम के तहत भारतीय अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था भारत बहुत चुका है।

देश में अवैध रूप से रहने के कारण अमेरिका से निर्वासित किए गए 112 भारतीयों के तीसरे जत्थे को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विमान अमृतसर में उतरा। 7 अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

अवैध अप्रवासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की कार्रवाई के तहत पिछले 10 दिनों में यह तीसरा ऐसा आगमन है। 112 निर्वासित लोगों में से 44 हरियाणा से, 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से, और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें किया नमन

अमेरिका से ऐसा ही विमान अन्य देशों के लिए भी उड़ान भर रहा है औऱ अवैध प्रवासियों को जहां से वो आते हैं वहां छोड़ कर आ रहा है। अमेरिका से लौटे नागरिकों को लेकर भारत में भी माहौल गरम है। उन्हें भेजे जाने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अप्रवासियों की शिनाख्त करने के बाद उन्हें उनके घर भी छोड़ा जा रहा है। इन सारी कवायदों के बीच एक देश ऐसा है जिसने बड़ा ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है।

कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि वो भारतीयों सहित अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को अपने यहां शरण देने के लिए तैयार है। अब इसको लेकर विदेश मंत्रालय से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या निर्वासित लोगों को कोस्टा रिका भी भेजा जा सकता है?

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh: बड़ी मात्रा में तंत्र मंत्र से जुड़ी सामग्री जब्त, सरपंच प्रत्याशी पर चुनाव जीतने का आरोप…

आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img