WPL: दूसरे सत्र में गुजरात जाइंट्स की कप्तान होंगी मूनी…

0
178

नयी दिल्ली: आॅस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 23 फरवरी से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र में गुजरात जाइंट्स की कप्तानी करेंगी। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मूनी को पहले सत्र के लिए भी कप्तान बनाया गया था लेकिन पहले मैच के बाद वह चोटिल हो गईं और टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल सकीं। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय आॅलराउंडर स्रेह राणा ने टीम का नेतृत्व किया था।

स्रेह को दूसरे सत्र के लिए उप कप्तान बनाया गया है। गुजरात 2023 में पांच टीम की प्रतियोगिता में अंतिम स्थान पर रहा था। फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘‘वे (मूनी और स्रेह) मुख्य कोच माइकल ंिक्लगर, मार्गदर्शक और सलाहकार मिताली राज तथा सहायक कोच नूशिन अल खादीर के साथ नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगी।’’ गुजरात जाइंट्स अपने अभियान की शुरुआत 25 फरवरी को बेंगलुरू में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here