नई दिल्ली : पहलवान सीमा बिस्ला (Wrestler Seema Bisla) को व्हेयरअबाउट (अपने रहने की जगह की जानकारी) शेयर नहीं करने पर नेशनल एंटी डोंपिंग एजेंसी (NADA) ने एक साल का बैन लगाया है। NADA के डिसिप्लिनरी पैनल ने 21 जुलाई को यह फैसला लिया था।
सीमा टोक्यो ओलंपियन और 2021 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता
हालांकि इसकी जानकारी अभी सामने आई है। सीमा टोक्यो ओलंपियन और 2021 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं। NADA की वेबसाइट पर शेयर की गई डिसिप्लिनरी पैनल की खिलाड़ियों की लिस्ट के मुताबिक, बैन की अवधि 12 मई से शुरू हो गई है।