युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत जोडो यात्रा के दुसरे दिन 13 किलोमीटर की यात्रा की

0
211
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत जोडो यात्रा के दुसरे दिन 13 किलोमीटर की यात्रा की

रायपुर : युवाओं के हाथों में राहुल गांधी, भुपेश बघेल की फोटो एवं भारत जोड़ो यात्रा की पट्टी लेकर युवा कांग्रेस का झण्डा जुबा पे नफरत छोडो, भारत जोड़ो, महंगाई तोडो, भारत जोडो, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस मे है भाई भाई का नारा, लगाते हुए..

पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य अजीत कुकरेजा एवं युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व मे भारत जोडो यात्रा दुसरे दिन मौदाहपारा थाना से दुर्गा कालेज होते हुए देवेंद्र नगर गुरूजी चौक मे गुरूजी को माल्यार्पण किया गया. देवेन्द्र नगर एक्सप्रेस वे होते हुए हेमु कल्याणी वार्ड राजीव गांधी वार्ड फोकट पारा स्थित राम मंदिर मे भगवान श्री रामचन्द्र जी का आशीर्वाद लेकर समापन किया गया। भारत जोडो यात्रा का वार्ड की महिलाओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया।

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा ने बताया कि यह भारत जोड़ो यात्रा लगातार 5 दिनों मे 100 किलो मीटर की यात्रा तय करेंगे कल हमने 23 किलोमीटर का सफर तय किया और आज 15 किलोमीटर की यात्रा पुरी की भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी में मसाल रैली निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here