Ambikapur : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी मैत्री मैच का आयोजन 29 अगस्त को

0
376
Ambikapur : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी मैत्री मैच का आयोजन 29 अगस्त को

अंबिकापुर (Ambikapur) 27 अगस्त 2023 : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं सचिव, भारत सरकार खेल विभाग युवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में खेल एवं मनोरंजनात्मक गतिविधि आयोजित की गई।

खेल एवम युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया है कि जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में हॉकी मैत्री मैच एवं वरिष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजन 29 अगस्त 2023 को किया जा रहा है।

साथ ही संघ के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जायेगा। आयोजन दोपहर 03 बजे से होली क्रॉस कॉलेज अम्बिकापुर के खेल मैदान में किया जायेगा। आयोजन में जिले में कार्यरत समस्त खेल संघ के पदाधिकारी, खेल प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिको को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here