रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 4 महीनों से ट्रैन कैंसिल होने का सिलसिला सितम्बर महीने में भी जारी है। वहीं रेल यात्रियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक और झटका दिया है। आज से रेल यात्रियों की परेशानियां और बढ़ने वाली है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
दरअसल, जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने वाला है, जिस वजह से रायपुर मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनें आज से प्रभावित रहने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज से 3 अक्टूबर तक इन ट्रेनों को कैंसिल किया है। जिसके कारण रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों का परिचालन निम्नानुसार प्रभावित रहेगा। नीचे उन ट्रेनों की जानकारी दी है।
1.गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी
2.गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी
3.गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी
4.गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी
5.गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी








