विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम में गुरुवार को टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। CCTV में नजर आया कि पिटाई के बाद बच्चा टीचर की गोद में ही गिर पड़ा। परिजन का आरोप है कि टीचर की पिटाई से बच्चे को दहशत में हार्ट अटैक आ गया।
यह पूरी घटनाक्रम क्लासरूम में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। इसमें दिखाई दे रहा है कि टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा।
इसे भी पढ़ें :-पीएम सूर्य घर योजना से बदली सुरेश वर्मा की जिंदगी, अब बिजली बिल माइनस में
वहीँ खबरों के अनुसार मृतक प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था। टीचर की गोद में गिरने के बाद बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना का पता तब चला जब क्लास का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। आरोप है कि यह सब होमवर्क न करके पर बच्चे को शर्मिंदा करने के लिए किया जा रहा था।
इसे भी पढ़ें :-भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।








